राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर में दिनांक 15 से 30 सितंबर, 2026 तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा— जिनमें हिन्दी टिप्पणी लेखन, निबंध लेखन, वाद-विवाद, त्वरित आशु-भाषण, मौलिक/स्वरचित कविता पाठ एवं हिन्दी स्पर्धा भी शामिल हैं। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित हैं। आइए, अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और राजभाषा हिन्दी के सम्मान, संवर्धन एवं प्रसार में अपना योगदान दें। क्यूआर कोड स्कैन करें, स्पर्धा से जुड़ें।